कोरोना संक्रमित कनिमोझी ने PPE किट पहनकर किया मतदान, परिसर को किया गया सैनिटाइज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2021

चेन्नई। कोविड-19 का इलाज करा रही द्रमुक लोकसभा सांसद कनिमोझी ने मंगलवार को यहां एक मतदान केंद्र पर पीपीई किट पहनकर मतदान किया। साथ ही, वायरस का इलाज कराने वाले कई अन्य व्यक्तियों ने भी यहां और तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में मतदान किया। अस्पताल में कोरोनावायरस संक्रमण का उपचार करा रहां द्रमुक की महिला इकाई की सचिव कनिमोझी एंबुलेंस में यहां पहुंचीं। वह पीपीई किट पहनकर आयी थीं और उन्होंने मतदान किया। कनिमोझी गत 3 अप्रैल को वायरस से संक्रमित पायी गई थीं। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में 77.68 तो असम में 82.29 प्रतिशत हुआ मतदान, जानिए चुनावी राज्यों में कितने फीसदी पड़े वोट 

कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों के आगमन से पहले, मतदान केंद्रों के सभी कर्मियों ने पीपीई किट पहन मतदान की सुविधा प्रदान की। बाद में परिसर को सेनेटाइज किया गया। कोविड-19 संक्रमित मतदाताओं या वायरस से संक्रमित होने के संदेह वाले लोगों के लिए मतदान के लिए अंतिम घंटा (शाम 6-शाम 7 बजे) निर्धारित किया गया था। वायरस से संक्रमित होने के बावजूद पीपीई का उपयोग करके मतदान करने का निर्णय करने वाले लोगों की कुल संख्या, तुरंत पता नहीं चल पायी।

प्रमुख खबरें

DLF और Everstone मिलकर IREO में करेंगे निवेश, 3,750 करोड़ रुपये लगाएगी रियल्टी कंपनी

Saba Haider ने रचा इतिहास, Illinois प्रतिनिधि सभा में चुनी जाने वाली बनीं पहली दक्षिण एशियाई महिला

Mahatma Gandhi ने South Africa में 6 नवंबर को शुरू किया था ऐतिहासिक ‘ग्रेट मार्च’

Ballia Police Encounter: मंदिर लूट के दो आरोपी मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार