दिल्ली में कोविड-19 संबंधी स्थिति 'बेहद गंभीर', केजरीवाल ने कहा- बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 11, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,732 नए मामले आने के साथ ही शहर में हालात ‘‘बेहद गंभीर’’ हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि बहुत जरूरी होने पर ही अपने घरों से बाहर निकलें, चेहरे पर मास्क लगाएं, सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें और सामाजिक दूरी बनाए रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार लॉकडाउन नहीं लगाना चाहती। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि लॉकडाउन कोविड-19 से निपटने का समाधान नहीं है। अगर अस्पताल व्यवस्था चरमरा जाती है तभी लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए।’’ 

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।