कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर सीएम योगी का निर्देश, कहा- ब्रिटेन से आए लोगों को 7 दिन रखा जाए पृथकवास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नये प्रकार (स्ट्रेन) को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरते जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन आदि ऐसे देश जहां नया स्ट्रेन मिला है, वहां से प्रदेश में आये लोगों को न्यूनतम सात दिन पृथकवास में रखा जाए साथ ही उनकी जांच की जाए। मुख्यमंत्री शनिवार को यहां अपने सरकारी आवास परएक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश में विषाणु विज्ञान केंद्र की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इसे पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की तर्ज पर विकसित किया जाए।

प्रमुख खबरें

India-UK FTA से खुलेगा नए अवसरों का द्वार! PM Modi बोले - हमारे आर्थिक संबंध होंगे और गहरे

Jodha Rings Designs: ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ खूब जचेंगी ये Jodha Rings, इन Designs से खुद को बनाएं अट्रैक्टिव

Operation Sindoor के बाद Sir Creek में भारत की बड़ी तैयारी, लड़ाकू नौकाओं की तैनाती!

NEET Protest: Shashi Tharoor की Sonam Wangchuk से अपील, अनशन खत्म कर केंद्र से बात करें