Covid Update: देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 47 नये मामले सामने आये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 06, 2023

नयी दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 47 नये मामले सामने आये। इसी के साथ देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,552 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 4,49,95,980 हो गई है जबकि मृतक संख्या 5,31,918 है। देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है।

इसे भी पढ़ें: Amrit Bharat Station Scheme: देश के 508 रेलवे स्टेशनों का होगा कायाकल्प, विपक्ष पर भी तंज कसा

मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,62,510 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

European Union ने भारत से आने वाले स्टील पर लगाया 9.5 प्रतिशत Anti-Dumping शुल्क

CSL शिफ्टिंग के लिए GPOA भवन में पर्याप्त जगह आवंटित, संस्कृति सचिव ने दी जानकारी

Shahdara में दिवाली पर फेंका गया पटाखा लगने से 12 वर्षीय बच्ची ने गंवाई आंख की रोशनी

HPSSC भर्ती अभ्यर्थियों के 4.27 करोड़ रुपये लौटाएगी Himachal सरकार, Sukhu ने दी जानकारी