कोविशील्ड, कोवैक्सीन की प्रत्येक खुराक की कीमत 275 रुपये तक सीमित रखने की संभावना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 26, 2022

नयी दिल्ली। कोविड-रोधी टीके कोविशील्ड और कोवैक्सीन की कीमत प्रति खुराक 275 रुपये और अतिरिक्त सेवा शुल्क 150 रुपये तक सीमित रखने की संभावना है। दोनों टीकों को जल्द ही भारत के औषधि नियामक से बाजार में उतारने के लिए मंजूरी मिलने की उम्मीद है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) को टीकों को किफायती बनाने के लिए कीमत को सीमित रखने की दिशा में काम शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: प्रथम श्रेणी क्रिकेट की कमी से खिलाड़ियों का कौशल प्रभावित हो रहा है: जयदेव उनादकट

एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, ‘‘एनपीपीए को टीकों की कीमत सीमित रखने की दिशा में काम करने को कहा गया है। कीमत 275 रुपये प्रति खुराक और 150 रुपये के अतिरिक्त सेवा शुल्क के साथ मूल्य को सीमित रखे जाने की संभावना है।’’ सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक (सरकार और नियामक मामले) प्रकाश कुमार सिंह ने 25 अक्टूबर को भारत के औषधि महानियंत्रक को एक आवेदन जमा किया था, जिसमें कोविशील्ड टीके को बाजार में उतारने की मंजूरी मांगी गई थी।

कुछ सप्ताह पहले भारत बायोटेक के पूर्णकालिक निदेशक वी कृष्ण मोहन ने कोवैक्सीन के लिए नियमित मंजूरी की मांग करते हुए क्लीनिक ​​डेटा के साथ-साथ रसायन विज्ञान, निर्माण और नियंत्रण संबंधी पूरी जानकारी प्रस्तुत की। कोवैक्सीन और कोविशील्ड को पिछले साल तीन जनवरी को आपातकालीन उपयोग मंजूरी (ईयूए) दी गई थी।

प्रमुख खबरें

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान