गाय के दूध से दिमाग तेज़ होने साथ ही दूर होती है बच्चों की गैस की समस्या

By कंचन सिंह | Jan 30, 2019

आजकल शहरों में ज़्यादतर माएं बच्चों को पैकेट का ही दूध पिलाती हैं क्योंकि कई जगह गाय का शुद्ध दूध उपलब्ध नहीं होता और जहां उपलब्ध होता भी है तो मांओं को लगता है कि उनके बच्चे के लिए पैकेट का ही दूध सही है, उन्हें गाय के दूध के गुण और फायदों के बारे में जानकारी नहीं होती है।

गाय का दूध बहुत पौष्टिक होता है और एक साल का होने के बाद आप अपने बच्चे को यह दूध पिला सकती हैं। गाय के दूध में आयरन की भरपूर मात्रा होती है इसलिए उसे पीने से बच्चों को एनिमिया का खतरा नहीं रहता। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन बी12, विटामिन बी2 भी होता है।

बच्चों के लिए गाय के दूध के फायदे

मानसिक विकास

छोटे बच्चों के मानसिक और बौद्धिक विकास के लिए गाय का दूध बहुत ज़रूरी है। रोज़ाना गाय का दूध पीने से आपका बच्चा बुद्धिमान और स्मार्ट बनेगा।

इसे भी पढ़ेंः सोया मिल्क के सेवन से स्वास्थ्य को मिलते हैं यह गजब के लाभ

नहीं होती गैस की समस्या

छोटे बच्चों को गैस की समस्या भी बहुत होती है, ऐसे में उन्हें गाय का दूध पिलाएं। इससे पेट ठीक रहेगा और गैस की परेशानी नहीं होगी। दूध में थोड़ा-सा शक्कर मिलाकर बच्चे को पिलाएं। 


पाचन शक्ति ठीक रहती है

बच्चों को अक्सर डाइजेशन से संबंधित समस्याएं होती हैं ऐसे में उनके लिए गाय का दूध बहुत अच्छा रहता है। बच्चों को दस्त होने पर भी गाय के दूध में एक चुटकी दालचीनी मिलाकर पिलाने से फायदा होता है।


आंखों की रोशनी बढ़ती है

गाय के दूध में कैरोटीन भी होता है जो बच्चों की आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है।

रिकेट्स या सूखा रोग दूर करने में मददगार

जिन बच्चों को रिकेट्स या सूखा रोग हुआ हो उनके लिए गाय का दूध बहुत फायदेमंद होता है। इस बीमारी में बच्चों को गाय के दूध के साथ ही बादाम खिलाने से भी फायदा होता है, इससे बच्चों की रक्त कोशिकाएं बढ़ती हैं।

इसे भी पढ़ेंः ज्यादा पतले-दुबले लोग भी हो सकते हैं मधुमेह का शिकार

हड्डियां मजबूत बनाता है

गाय का दूध बहुत हल्का होता है जिससे यह आसानी से पच जाता है और बच्चों के इम्यून सिस्टम को मज़बूत बनाता है। बीमारियों से बचाने के साथ ही गाय का दूध पीन से हड्डियां भी मजबूत बनती हैं।

गाय का दूध बच्चों के साथ ही बड़े-बुज़ुर्गों के लिए भी बहुत पौष्टिक होता है। इसलिए बच्चों के साथ ही खुद भी रोज़ाना गाय के दूध का सेवन करें।

- कंचन सिंह

प्रमुख खबरें

Apple में Tim Cook युग का अंत, जानिए कौन हैं नए CEO John Ternus जो संभालेंगे कमान।

Laureus Awards: Madrid में Carlos Alcaraz का बड़ा सम्मान, बने Sportsman of the Year

Hansi Flick के आते ही Barcelona में बड़े बदलाव की आहट, नई Team बनाने का प्लान हुआ तैयार

Priyansh Arya की तूफानी Batting ने जीता दिल, दिग्गज Ashwin ने भी बांधे तारीफों के पुल