गौतमबुद्ध नगर में पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोकशी का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

नोएडा, 28 जुलाई उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुध नगर के दनकौर थाने की पुलिस ने मंगलवार तड़के एक मुठभेड़ के दौरान कथित गोकशी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि उसके तीन साथी मौके से फरार हो गए।

जवाबी कार्रवाई में मेहताब घायल हो गया, जबकि उसके साथी भाग निकले। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गोकशी के कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से एक देशी तमंचा, चोरी की मोटरसाइकिल, पशु वध में प्रयुक्त हथियार, छुरी, नशीले इंजेक्शन, प्लास्टिक की रस्सियां और कट्टे बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

प्रमुख खबरें

Education Minister Pralhad Joshi पर Rahul Gandhi का संगीन आरोप, कहा- बलात्कारियों का रक्षक

Ujjain में होगा भव्य Sandipani Alankaran समारोह, Guru Purnima पर मुख्यमंत्री Mohan Yadav देंगे शिक्षा को नई दिशा

किन परिस्थितियों में हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम हो जाता है रिजेक्ट? ज्यादातर मामलों में होते हैं ये कारण

Ryan ten Doeschate ने Team India के असिस्टेंट कोच पद से दिया इस्तीफा, KKR से जुड़ने की खबर