'महाराष्ट्र में डरपोक सरकार', संजय राउत का बयान, पीएम मोदी एक राष्ट्र-एक चुनाव की बात करते हैं, लेकिन...

By अंकित सिंह | Sep 21, 2024

महाराष्ट्र सरकार द्वारा मुंबई विश्वविद्यालय के सीनेट चुनाव को दूसरी बार स्थगित करने के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने शनिवार को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राउत ने हाल ही में कैबिनेट द्वारा पारित एक राष्ट्र एक चुनाव विधेयक पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर सरकार बृहन्मुंबई नगर निगम चुनाव, मुंबई विश्वविद्यालय सीनेट चुनाव कराने के लिए तैयार नहीं थी तो वह ऐसे विधेयक की बात कैसे कर सकती थी। राउत ने साफ तौर पर कहा कि महाराष्ट्र में डरपोक सरकार है। 

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में बोले PM Modi, विश्वकर्मा योजना सिर्फ सरकारी प्रोग्राम नहीं, भारत के कौशल को जीवित रखने का रोडमैप

महाराष्ट्र के विपक्षी गठबंधन महा विकास आघाडी (एमवीए) में मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने शुक्रवार को कहा कि सहयोगी कांग्रेस को समझना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में उसके संख्याबल में हुई वृद्धि में उनकी पार्टी का योगदान है। राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता अगर मानते हैं कि वे गठबंधन में बड़े भाई हैं तो उनके लिए यह सही नहीं है कि वे हमारी पार्टी की भूमिका को भूल जाएं। 

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा