कायरों हम तुम्हें याद रखेंगे, NATO देशों पर भड़के ट्रंप, संगठन को बताया कागजी शेर

By अभिनय आकाश | Mar 20, 2026

मध्य पूर्व क्षेत्र में युद्ध के बढ़ते प्रकोप के बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को नाटो पर जमकर हमला बोला और गठबंधन को पेपर टाइगर बताते हुए कहा कि अमेरिका के बिना वे कुछ भी नहीं हैं। ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में, ट्रम्प ने ईरान के खिलाफ लड़ाई में शामिल न होने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने में मदद न करने के लिए नाटो की आलोचना की और सहयोगी देशों को कायर करार दिया। ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका के बिना, नाटो एक कागज़ी शेर है! वे परमाणु शक्ति संपन्न ईरान को रोकने की लड़ाई में शामिल नहीं होना चाहते थे। अब जब वह लड़ाई सैन्य रूप से जीत ली गई है, और उनके लिए खतरा बहुत कम है, तो वे तेल की ऊंची कीमतों की शिकायत करते हैं, लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने में मदद नहीं करना चाहते, जो एक साधारण सैन्य कार्रवाई है और तेल की ऊंची कीमतों का एकमात्र कारण है। उनके लिए यह करना कितना आसान है, और इसमें जोखिम भी बहुत कम है। कायर, और हम इसे याद रखेंगे! 

प्रमुख खबरें

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश

White House में Donald Trump से मिले शी चिनफिंग, द्विपक्षीय संबंधों में नए आयाम की उम्मीद

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद