कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सीपी जोशी होंगे राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 14, 2019

जयपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सी पी जोशी राज्य की नवगठित 15वीं विधानसभा के अध्यक्ष होंगे। वह बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल कल्याण सिंह 16 जनवरी को नये विधानसभा अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री रह चुके जोशी ने इस बार का विधानसभा चुनाव नाथद्वारा से जीता। उन्हें राज्य की नयी अशोक गहलोत सरकार में मंत्री पद नहीं दिया गया। तभी से चर्चा चल रही थी कि उन्हें कोई संवैधानिक पद दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: NDA पर बरसे पायलट, बोले- कांग्रेस ही लोकसभा चुनाव में BJP को दे सकती है चुनौती

जोशी 15वीं लोकसभा में भीलवाड़ा सीट से सांसद रहे और 2009 से 2013 तक सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री रहे। उदयपुर के यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ सोशल साइंसेज एंड ह्यूमेनिटीज से बीए (विधि) करने के बाद उन्होंने भौतिक शास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की। वह साइकोलॉजी में पीएचडी हैं।उदयपुर के ही यूनिवर्सिटी कॉलेज में व्याख्यता के रूप में उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की। राजनीति में आने से पहले वह उदयपुर के मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress