By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 26, 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केरल के विकास को लेकर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने मंगलवार को कहा कि राज्य लगभग सभी सूचकांक में शीर्ष पर है। माकपा ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता की तरह बात नहीं करनी चाहिए। कोच्चि में आयोजित ‘युवम-2023 कार्यक्रम में प्रधानमंत्री द्वारा केरल में विकास की कमी की आलोचना किये जाने के एक दिन बाद माकपा के प्रदेश सचिव एम वी गोविंदन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार केरल को उसके हिस्से का 40,000 करोड़ रुपये प्रदान नहीं कर रही है।