माकपा ने लगाया आरोप, जम्मू कश्मीर के ‘विध्वंस’ की तारीख से मेल बैठाने के लिए 5अगस्त को भूमि पूजन का फैसला हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2020

नयी दिल्ली। माकपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि सरकार ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए पांच अगस्त की तारीख का चयन किया ताकि जम्मू-कश्मीर के ‘विध्वंस’ की तिथि के साथ मेल बैठाया जा सके। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को खत्म कर दिया था। 

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है राम मंदिर, कुछ लोग राजनीति के लिए कर रहे हैं विरोध: विहिप नेता

माकपा के मुखपत्र ‘पीपुल्स डेमोक्रेसी’ के संपादकीय में कहा गया है, ‘‘प्रधानमंत्री एक धार्मिक स्थल के लिए आधारशिला रखने जा रहे हैं जो सरकार के धर्मनिरपेक्ष सिद्धांत का उल्लंघन है।’’ पार्टी ने आरोप लगाया, ‘‘भूमि पूजन के लिए पांच अगस्त की तारीख का चयन किया गया। इस तारीख का जानबूझकर चयन किया गया क्योंकि जम्मू-कश्मीर के विध्वंस और बाबरी मस्जिद के स्थान पर मंदिर का निर्माण हिंदुत्वादी ताकतों के ये दोनों मुख्य एजेंडे हैं।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027

Puri Jagannath Temple में NRI श्रद्धालुओं से ठगी, दर्शन के नाम पर पैसे ऐंठने वाले 5 गिरफ्तार

कम बारिश से इंदौर में गहराया जलसंकट, नगर निगम ने मांगे 110 करोड़ रुपये

Bisleri ने पेयजल को बताया सुरक्षित, FSSAI की जांच में सहयोग का दिया भरोसा