माकपा ने Tripura में सांसदों के प्रतिनिधिमंडल पर हुए हमले की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2023

केरल की मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने भाजपा शासित त्रिपुरा में चुनाव के बाद हुई हिंसा की पड़ताल करने गए वाम-कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पर हुए हमले की शनिवार को निंदा की। माकपा के राज्य सचिवालय ने भी वरिष्ठ नेता ए. करीम सहित वामपंथी सांसदों पर हुए हमले की निंदा की। हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए त्रिपुरा के विशालगढ़ गई कांग्रेस और वाम मोर्चे के सांसदों की एक टीम पर कथित तौर पर उपद्रवियों ने हमला कर दिया था।

प्रमुख खबरें

यूपी में आंबेडकर की 151 मूर्तियां क्षतिग्रस्त, केवल 14 गिरफ्तारियां: Akhilesh Yadav

शादी का झांसा देकर यौन शोषण के आरोप में Sourav Gurjar गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा

Russia Parliamentary Election: ड्यूमा चुनाव संपन्न, United Russia की बढ़त के संकेत

Karnataka FDA ने फर्जी दवा गिरोह पर कसा शिकंजा, 16 विक्रेताओं के लाइसेंस किए रद्द