कोरोना से निपटने की तैयारियों पर येचुरी ने उठाए सवाल, कहा- सरकार अपनी जवाबदेही से बच रही है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2020

नयी दिल्ली। माकपा ने कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिये सरकार की तैयारियों को नाकाफी बताते हुये बृहस्पतिवार को कहा कि समस्या के शुरु होने के समय से ही सरकार के लचर रवैये के कारण यह संकट गहराता जा रहा है। माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण का पहला मामला 31 जनवरी को सामने आया था, लेकिन उस समय मोदी सरकार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के आयोजन में व्यस्त थी।’’ उन्होंने कहा कि उस समय से चिकित्सकों के सुरक्षा उपकरण (पीपीई) की आपूर्ति के न इंतजाम किये गये ना कोई योजना बनायी गयी। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के राजनीतिक दलों ने डोमिसाइल कानून में संशोधन को ‘दिखावटी’ बताया 

येचुरी ने कहा, ‘‘देश को अब भी प्रतिदिन एक लाख पीपीई की जरूरत है लेकिन 23 अप्रैल तक इनका उत्पादन बढ़ाकर 30 हजार प्रतिदिन ही किया जा सकता है।’’ माकपा नेता ने सरकार पर अपनी जिम्मेदारी से बचने का आरोप लगाते हुये कहा, ‘‘लाखों भारतीय फिर से गरीबी के मुहाने पर खड़े है। हमने इनकी फिक्र में केन्द्र सरकार से अब तक एक भी शब्द नहीं सुना, पीएम के पास ट्वीट करने के लिये समय ही कहां है?’’ उन्होंने कहा कि देश की अधिसंख्य आबादी जिंदगी और मौत से जूझ रही है, ऐसे में सरकार जनता के प्रति अपनी जवाबदेही से बच रही है।

प्रमुख खबरें

Census 2027 के लिए विशेष सॉफ्टवेयर से 24.25 लाख मकान सूचीकरण ब्लॉक का हुआ डिजिटल मानचित्रण

दिल्ली के रोहिणी में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर युवक की हत्या: राजधानी में लगातार आपराधिक घटनाओं से दहशत का माहौल

Nvidia CEO Jensen Huang के चीनी एजेंट से रिश्ते की FBI जांच, Donald Trump बोले नहीं होगी परेशानी

Bombay High Court ने गिरगांव चौपाटी पर Chhath Puja मनाने की अनुमति मांगने वाली याचिका खारिज की