बंगाल उपचुनाव के लिए माकपा और कांग्रेस ने मिलाया हाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 10, 2019

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की बढ़त को रोकने की मंशा से कांग्रेस और माकपा ने तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए आपस में साझेदारी करने का फैसला किया है। देर शाम हुई बैठक में दोनों दलों की राज्य इकाइयों ने यह फैसला किया कि कांग्रेस उत्तरी दिनाजपुर में कालियागंज और पश्चिम मिदनापुर जिले की करीमपुर सीट से उप चुनाव लड़ेगी, वहीं माकपा नीत वाम मोर्चा नादिया जिले के करीमपुर सीट से उप चुनाव लड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: बंगाल के स्कूली परीक्षा का सवाल, जय श्री राम नारे का बताओ दुष्प्रभाव?

पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सामेन मित्रा ने बताया कि आज यह तय हुआ है कि कांग्रेस दो सीटों पर जबकि माकपा एक सीट पर उप चुनाव में मैदान में उतरेगी। कांग्रेस-माकपा गठबंधन से बंगाल की राजनीति में नया सवेरा आएगा। हम साथ मिलकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस की साम्प्रदायिक राजनीति को हराएंगे। वहीं माकपा नेतृत्व इसे सिर्फ सीटों का बंटवारा बता रहा है।