PM Modi 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 05, 2024

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 मई को वाराणसी लोकसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शहर इकाई के अध्यक्ष विद्यासागर राय ने रविवार को यह जानकारी दी। राय ने बताया कि मोदी 13 मई को निर्वाचन क्षेत्र में एक रोड शो करेंगे और इसकी तैयारी जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘रोड शो का मार्ग तय कर लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी 14 मई को वाराणसी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh : अवैध रेत खनन के लिए इस्तेमाल की जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पुलिसकर्मी को कुचला

कांग्रेस ने वाराणसी से अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अतहर जमाल लारी को मैदान में उतारा है। वाराणसी में आम चुनाव के सातवें और आखिरी दौर में एक जून को मतदान होगा।

प्रमुख खबरें

Barabanki में 11 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Mohammed Shami ने Test cricket से लिया संन्यास, 12 साल के करियर में चटकाए 229 विकेट

ओडिशा भूस्खलन: Congress ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹20 लाख मुआवजे की मांग की

Telangana MLC मिर्जा रहमत बेग को डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 करोड़ मांगने वाले 6 गिरफ्तार