माकपा कार्यालय पर हमला: भाजपा के सात कार्यकर्ता गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2017

तिरुवनंतपुरम। माकपा जिला कमेटी पर हमला करने के मामले में भाजपा के सात कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आज इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों को रविवार रात हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। माकपा जिला कमेटी कार्यालय पर रविवार रात पत्थर फेंके गए, जिससे खिड़कियों को नुकसान पहुंचा था। वामपंथी आंदोलन के संस्थापक पी. कृष्णा की शीशे में बंद मूर्ति भी पथराव की वजह से क्षति ग्रस्त हो गई थी।

 

इस घटना से ठीक पहले इस क्षेत्र से भाजपा का एक जुलूस निकला था। राज्य के पुलिस उपमहानिदेशक लोकनाथ बेहरा ने आज कहा कि रविवार रात राज्य की राजधानी में हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद राजधानी में तनाव का माहौल पैदा हो गया है। हालांकि भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं द्वारा माकपा कार्यालय पर पथराव की बात से इंकार किया है। भाजपा के जिला इकाई अध्यक्ष एस सुरेश ने दावा किया है कि भाजपा का जुलूस इस क्षेत्र से गुजर जाने के बाद यह घटना हुई। उन्होंने कहा, 'हम भी इस तरह की हिंसा के खिलाफ हैं।'

 

प्रमुख खबरें

Breaking NEWS: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने तिरुपति मंदिर में पूजा-अर्चना की

Tarak Mehta Birth Anniversary: गुजराती थिएटर के जाने-माने नाम थे तारक मेहता, अपनी लेखनी से दुनिया को पहनाया उल्टा चश्मा

बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी डांस की वजह से हुईं ट्रोल, गौरव ने पत्नी आकांक्षा चमोला का बचाव किया

Rajasthan: कटारिया को सोशल मीडिया पर धमकी, पुलिस ने जांच शुरू की