विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच पद से इस्तीफा देंगे मैकमिलन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2019

वेलिंगटन। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर क्रेग मैकमिलन ने सोमवार को कहा कि वह इस साल इंग्लैंड और वेल्स में होने वाले विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाजी कोच के पद से इस्तीफा दे देंगे। मैकमिलन ने कहा कि यह पांच साल बाद पद छोड़ने का सही मौका है । उनके कोच रहते न्यूजीलैंड टीम 2015 विश्व कप फाइनल में पहुंची।

उन्होंने कहा कि ब्रेंडन मैकुलम, केन विलियमसन और रोस टेलर जैसे खिलाड़ियों के साथ काम करना अच्छा अनुभव रहा। उनके रिकार्ड देखकर काफी संतोष मिलता है। न्यूजीलैंड के लिये 55 टेस्ट और 197 वनडे खेल चुके मैकमिलन ने कहा कि वह विश्व कप के बाद दूसरे मौके तलाशने चाहेंगे। 

प्रमुख खबरें

Khalid Jamil की Team India का Panama के खिलाफ Bengaluru में पहला Football मुकाबला

Congress नेता Harish Rawat ने Haridwar से विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा