Congress नेता राहुल गांधी के लाल चौक पर तिरंगा फहराने का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को जाता है: भाजपा नेता रैना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2023

जम्मू। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष रवींद्र रैना ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है, जिन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाकर घाटी में स्थिति को ‘‘सामान्य’’ किया। गांधी ने रविवार को अपनी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के तहत श्रीनगर में लाल चौक के ऐतिहासिक घंटाघर पर कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रीय ध्वज फहराया। रैना ने यहां कहा, ‘‘राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया और वह प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों के कारण ऐसा कर पाए, जिन्होंने अनुच्छेद 370 (2019 में) को निरस्त करके अलगाववाद और आतंकवाद को करारा जवाब दिया था और राष्ट्रवादी ताकतों को मजबूत कर क्षेत्र में शांति का मार्ग प्रशस्त किया था।’’

इसे भी पढ़ें: Parliament Session : महंगाई, रोजगार, चीन सीमा विवाद, आर्थिक मुद्दों पर सरकार को घेरेगा विपक्ष

जम्मू-कश्मीर के लिए कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के हाल के उस बयान का जिक्र करते हुए कि गांधी लाल चौक पर तिरंगा नहीं फहराएंगे क्योंकि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का एजेंडा है और गांधी लाल चौक के बजाय पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, रैना ने कहा, ‘‘चलो देर से ही सही, कांग्रेस ने आरएसएस के राष्ट्रवादी एजेंडे पर काम करना शुरू कर दिया है. हम गांधी और उनकी पार्टी के नेताओं से कहना चाहते हैं कि वे आरएसएस के सदस्यों से सीखें, जिनके दिल में राष्ट्रवादी भावना है और वे देश के लिए काम करते हैं।

प्रमुख खबरें

शर्म तुम को मगर नहीं आती...पाकिस्तानी संसद में आपस में ही भिड़ गए मौलाना फजलुर और ख्वाजा आसिफ

Mohammed Siraj की वापसी और पडिक्कल की फॉर्म से New Zealand A के खिलाफ मजबूत हुई India A

Mirzapur The Movie Extended Cut | मिर्जापुर की दुनिया वापस आ गई है! OTT पर मिर्जापुर: द मूवी का एक्सटेंडेड कट हुआ रिलीज

नेतन्याहू जिसे शर्म कहते थे, अब इजरायल में वही मुस्लिम शासन? मिट जाएगा इतिहास!