धरती पर लौटने से पहले क्रू 9 का टूट गया था संपर्क, सात मिनट तक Sunita Williams पर मंडराता रहा Kalpana Chawla जैसा खतरा

By रितिका कमठान | Mar 19, 2025

भारतीय मूल की नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स सफलतापूर्वक नौ महीने के लंबे अंतराल के बाद सकुशल धरती पर लौट चुकी है। सुनीता विलियम्स 19 मार्च को सुरक्षित धरती पर लौटी है, जिसका पूरी दुनिया का बेसब्री से इंतजार था। जबतक सुनीता विलियम्स धरती पर लैंड नहीं कर गई उससे पहले का एक एक पल हर किसी के लिए बेहद भारी था।

वहीं 19 मार्च बुधवार की सुबह जब सुनीता विलियम्स पृथ्वी पर लैंड करने से पहले इसके वायुमंडर में एंटर हुई तो भारतीयों के दिल में सिर्फ एक ही दुआ थी, कि जो कुछ वर्षों पहले कल्पना चावला के साथ हुआ वो दोबारा घटित ना हो। हर किसी के मन में यही डर व्याप्त था।

 

नासा का मिशन बना कल्पना के जीवन का अंत

गौरतलब है कि आज से 22 वर्ष पहले कल्पना चावला, जो भारत के हरियाणा से ताल्लुक रखती थी। वो नासा के स्पेस मिशन STS-107 पर अंतरिक्ष में गई थी। उन्हें 16 दिन अंतरिक्ष में बीताने थे, जिसके बाद एक फरवरी 2003 को उन्हें पृथ्वी पर लौटना था। वापसी के दौरान कल्पना चावला के स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी आई थी। इस तकनीकी खराबी के कारण पृथ्वी के वायुमंडल में घुसते ही कल्पना चावला के स्पेसक्राफ्ट के परखच्चे उड़ गए थे। इस भीषण हादसे में कल्पना चावला और उनके क्रू की जान चली गई थी। 

 

लैंडिग से पहले ही ले गई थी मौत

कोलंबिया में लैंड करने से कल्पना चावला के स्पेसक्राफ्ट को सिर्फ 16 मिनट का सफर ही तय करना था। मगर स्पेसक्राइट में कुछ दिक्कत आई जिस कारण सात अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो गई थी, जिसमें भारत की बेटी कल्पना चावला भी शामिल थी। आसमान में मौत का ये मंजर हर भारतीय ने टीवी स्क्रीन पर देखा था, जिसे याद कर आज भी भारतीयों का दिल रोता है।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?