टी20 विश्व कप में इस बड़े बदलाव की मांग करेगा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 21, 2020

सिडनी।  क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस साल के आखिर में होने वाले पुरूषों के टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल के लिये रिजर्व डे का प्रस्ताव रख सकता है। इससे पहले आईसीसी को महिलाओं के टी20 विश्व कप नाकआउट चरण में रिजर्व डे नहीं रखने के कारण काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला बारिश में धुलने के कारण इंग्लैंड टूर्नामेंट से बाहर हो गया था चूंकि ग्रुप चरण में भारत के अधिक अंक थे। पुरूषों का टी20 विश्व कप 18 अक्टूबर से शुरू होगा जिसमें फाइनल से पहले किसी रिजर्व डे का प्रावधान नहीं है। आईसीसी क्रिकेट समिति की इस साल के बीच में होने वाली बैठक में हालांकि इस पर चर्चा की जायेगी। आईसीसी के सदस्य बोर्ड अगर खेलने की शर्तों में कोई बदलाव चाहते हैं तो इसी बैठक में उस पर बात करेंगे।

प्रमुख खबरें

Ganesh visarjan Mumbai | जयकारों, ढोल-ताशों और अश्रुपूरित आंखों से बप्पा को विदाई, अंतिम दिन 16,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन

जल संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ें: CR Patil ने कहा- IIWW की तकनीकें जमीन पर उतारना जरूरी

Asian Games: Loh Kean Yew से तीन गेम में हारे Lakshya Sen, दूसरे दौर से बाहर

Congo Plane Crash: दो शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत 14 की मौत, किकविट से किंशासा जा रहा था विमान