CWI अध्यक्ष डेव कैमरन को पद से हटाया गया, रिकी स्केरिट को सौंपी कमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2019

लंदन। क्रिकेट वेस्टइंडीज के विवादास्पद अध्यक्ष डेव कैमरन अपने पद पर बने रहने के लिए हुए मतदान में हार गए हैं। बोर्ड की संचालन समिति ने यह जानकारी दी। कैमरन को रिकी स्केरिट के खिलाफ मतदान में 4-8 से हार का सामना करना पड़ा। यह मतदान रविवार को जमैका के किंग्सटन में हुआ। स्केरिट वेस्टइंटीज टीम के पूर्व मैनेजर रह चुके हैं।

स्केरिट के साथी और उपाध्यक्ष पद के लिए इमानुएल नाथन को चुनौती देने वाले डा. किशोर शैलो ने भी इसी अंतर से जीत दर्ज की। क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से जारी बयान में स्केरिट ने कहा, ‘‘मैं अध्यक्ष चुने जाने के कारण काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम वेस्टइंडीज क्रिकेट की बेहतरी के लिए मैदान के बाहर और अंदर काम करने की शपथ लेते हैं।’’

प्रमुख खबरें

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल

SEBI ने Omaxe और 5 अन्य पर लगाया बैन, 1.92 करोड़ का जुर्माना भी ठोका

Supreme Court ने GST अधिकारियों को वकील के जब्त डेटा का विश्लेषण 28 सितंबर तक रोकने का दिया निर्देश

Aishwary Tomar, Niraj Kumar और Rudrankksh Patil की भारतीय Shooting Team ने जीता Silver