क्रिकेटर्स ने कुछ इस तरीके से दी मुंबई इंडियंस को जीत की बधाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

नयी दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आखिरी गेंद तक चले फाइनल मुकाबले के बाद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने कहा कि आईपीएल हमेशा नाटकीयता से भरपूर रहता है जबकि वीरेंद्र सहवाग ने इसे बेहतरीन मुकाबला करार दिया। क्रिकेट जगत ने ट्विटर पर फाइनल मैच को लेकर कुछ इस तरह प्रतिक्रिया व्यक्त की। 

सौरव गांगुली: क्या मैच था और अचानक आपको पता चलता है कि इंसान ही खेल रहे थे। दबाव में शानदार कौशल का प्रदर्शन। 

वीरेंद्र सहवाग: जबर्दस्त फाइनल। शानदार टूर्नामेंट। चेन्नई की किस्मत खराब रही। मुंबई को बधाई। 

एबी डिविलियर्स: वाह। निशब्द। आईपीएल, क्या शानदार टूर्नामेंट।

आर अश्विन: ओह क्या शानदार मैच था। मुंबई और रोहित शर्मा को बधाई। चेन्नई और एम एस धोनी बदकिस्मत रहे। 

माइकल वान: आईपीएल हमेशा नाटकीयता से भरपूर रहता है। आखिरी कुछ ओवरों में ही सब कुछ था। कैच छूटे। मैदान पर फोकस टूटा। शानदार स्ट्रोक्स लगे, रन आउट और उम्दा गेंदबाजी। 

जोंटी रोड्स: वाह माली , शानदार प्रदर्शन। अब मुझे अपनी सांसों को काबू में लाने के लिये बीयर पीनी पड़ेगी । पिछले दस मिनट से होटल में कूद रहा था। क्या मैच था। आईपीएल से कोई प्यार कैसे ना करे।

सैम बिलिंग्स: चेन्नई की टीम पर गर्व है और इसका हिस्सा होना अदभुत रहा। इतने कम अंतर से हारे। आईपीएल क्या शानदार टूर्नामेंट है। मुंबई को बधाई। 

वीवीएस लक्ष्मण: मुंबई ने दबाव का बखूबी सामना करके जीत दर्ज की। क्या शानदार फाइनल था।

केविन पीटरसन: शानदार। एक और लाजवाब टूर्नामेंट। इस महान खेल को सीखने के लिये सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट अकादमी , आईपीएल। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह