Kashmir में सामने आया क्रिकेट घोटाला, IHPL के फर्जी आयोजक फरार, खिलाड़ियों और होटल वालों को ठगा

By नीरज कुमार दुबे | Nov 04, 2025

आपने वैसे तो तमाम तरह के घोटालों की खबर सुनी होगी लेकिन क्रिकेट घोटाला एकदम नये तरीके का घपला है। यह मामला सामने आया है जम्मू-कश्मीर से जहां प्रशासन ने बताया है कि मोहाली स्थित कथित आयोजकों के भागने के बाद प्राइवेट Indian Heaven Premier League (IHPL) बीच में ही ठप्प हो गयी। हम आपको बता दें कि श्रीनगर के बक्शी स्टेडियम में 25 अक्टूबर से शुरू हुई यह T20 लीग आठ दिन के भीतर ही बंद हो गयी। श्रीनगर में आयोजित लगभग 10 मैचों के बाद आयोजक रविवार की रात आयोजनों को छोड़कर चले गए और लगभग 40 स्थानीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, अंपायर्स और होटल स्टाफ पेमेंट के बिना फंसे रहे।

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर को बांटने की चाहत रखने वाले आज नाकाम रहे : फारूक अब्दुल्ला

देखा जाये तो IHPL का अचानक पतन सिर्फ एक प्राइवेट स्पोर्ट्स कंपनी का घपला नहीं है; यह जम्मू-कश्मीर के सार्वजनिक विश्वास, प्रशासनिक सतर्कता और खेल-इकोसिस्टम की साख पर सीधा प्रहार है। जब राज्य मशीनरी किसी आयोजन के साथ खड़ी दिखती है, तो उसका यह कर्तव्य बनता है कि आयोजकों की पृष्ठभूमि, वित्तीय क्षमता और गारंटी की जाँच कठोरता से की जाए। यहाँ जो हुआ वह इन मूलभूत तक़नीकी नियमों की उपेक्षा का फल है।

पहला प्रश्न यही खड़ा होता है: किन शर्तों पर सरकारी संस्थाओं— डिवीजनल कमिश्नर कार्यालय और स्पोर्ट्स काउंसिल ने इस आयोजन को प्रोत्साहित किया? प्रचारात्मक वीडियोज और आधिकारिक बैठकों का मतलब यह होना चाहिए कि आयोजक पारदर्शी, भुगतान-सक्षम और जवाबदेह होंगे।

दूसरा सवाल यह है कि खेल के नाम पर आए विदेशी खिलाड़ियों, अंपायर्स और स्थानीय कामगारों के साथ हुए आर्थिक विश्वासघात का राजनैतिक असर भी हो सकता है। यह घटनाक्रम कश्मीर की छवि के लिए हानिकारक है। इससे निवेशकों और खेलों के आतिथ्य की विश्वसनीयता को खरोंच पहुँच सकती है। विपक्षी राजनीतिक दलों का कठोर रुख और हाई-लेवल जांच की मांग स्वाभाविक है। कुल मिलाकर देखें तो यह प्रकरण इस बात की जरूरत दर्शाता है कि खेल आयोजनों के लिए स्पष्ट मंजूरी प्रक्रिया, वित्तीय गारंटी, बीमा और स्थानीय भागीदारों की पृष्ठभूमि की अनिवार्य जाँच को नियमों में बदलना होगा। 

प्रमुख खबरें

Shai Hope के नाबाद 162 रन, West Indies ने तीसरे ODI में भारत को पांच विकेट से हराया

विमान अपहरण की कोशिश विफल करने वाले Captain Smit Machhar को मिले अशोक चक्र: ABVP

Russia इस साल 70000 भारतीय कुशल कामगारों को देगा नौकरी: विदेश मंत्री एस जयशंकर

CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग पर अड़े 150 AISA कार्यकर्ता हिरासत में