तेंदुलकर सहित क्रिकेट जगत ने एमसीजी पर भारतीय जीत की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2018

नयी दिल्ली। सचिन तेंदुलकर सहित भारत के क्रिकेट जगत ने मेलबर्न में तीसरे टेस्ट में भारत की प्रभावी जीत की सराहना की और इसे लंबे समय तक याद रखा जाने वाला बेहतरीन प्रयास करार दिया। भारत ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर आस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर चार मैचों की श्रृंखला में 2-1 की अजेय बढ़त बनाई। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम ने इसके साथ ही आस्ट्रेलिया में 70 दशक में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘‘टीम इंडिया का बेहतरीन प्रयास, 2-1 की बढ़त बनाई, विशेषकर जसप्रीत बुमराह का जिन्होंने इस जीत में अहम भूमिका निभाई। खेल के सभी प्रारूपों में वह लगातार मजबूत होता जा रहा है। निश्चित तौर पर आज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक।’’

यह भी पढ़ें: भारत ने आस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया, श्रृंखला में 2-1 की बढ़त बनाई

पूर्व आफ स्पिनर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘शानदार प्रदर्शन, भारत आस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में 2-1 से आगे। जसप्रीत बुमराह, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली आपने शानदार काम किया, आप लोगों पर गर्व है। इसे 3-1 कीजिए, शुभकामनाएं।’’ आस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज मिशेल जानसन के ट्वीट का जवाब देते हुए हरभजन ने लिखा, ‘‘दोस्त आस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी इतनी कमजोर है कि इस बेहतरीन भारतीय गेंदबाजी क्रम के खिलाफ सिडनी में चुनौती नहीं दे सकती... यह 3-1 होने वाला है। नए साल की शुभकामनाएं।’’जानसन ने ट्वीट किया था, ‘‘इस टेस्ट में भारत सभी विभागों में काफी अच्छा था, भारत के 2-1 से आगे होने का मतलब है कि भारत को श्रृंखला जीतने से रोकने के लिए आस्ट्रेलिया को सिडनी में कड़ी चुनौती देने की जरूरत है। नए साल का लुत्फ उठाओ।’’ 

प्रमुख खबरें

Income Tax अलर्ट: REIT-InvIT से होने वाली कमाई पर बदल गए नियम, ITR फाइलिंग में रखें खास ध्यान

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी