मनोज तिवारी ने तृणमूल से की सियासी पारी की शुरुआत, बोले- जॉय बांग्ला

By अनुराग गुप्ता | Feb 24, 2021

कोलकाता। क्रिकेटर मनोज तिवारी ने राजनीतिक पारी की शुरुआत की। हुगली में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की रैली में मनोज तिवारी ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। राजनीतिक पारी शुरू करने वाले मनोज तिवारी ने ट्विटर पर इंस्टाग्राम प्रोफाइल का लिंक साझा किया। जिसमें उन्होंने अपना बायो (Bio) बदल दिया है। 

कैसा रहा क्रिकेट का सफर ?

मनोज तिवारी ने 3 फरवरी, 2008 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा में डेब्यू किया था। जबकि आखिरी मुकाबला 14 जुलाई, 2015 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला था। टीम इंडिया के लिए खेले गए 12 एकदिवसीय मुकाबलों में एक शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 287 रन बनाए हैं। अंतरराष्ट्रीय टी 20 मुकाबलों की बात करें तो मनोज तिवारी ने इंग्लैंड के खिलाफ ईडन गार्डन में 29 अक्टूबर 2011 को डेब्यू किया था। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय टी 20 कॅरियर में 3 मैच खेले, जिसमें उन्हें एक ही मुकाबले में बैटिंग करने का मौका मिला था। 

इसे भी पढ़ें: ममता सरकार पर PM के आरोपों का TMC ने दिया जवाब, डेरेक ओ ब्रायन ने कही ये बात 

वहीं, चेन्नई से अपना आखिरी मुकाबला खेलने वाले मनोज तिवारी ने 98 आईपीएल मुकाबलों ने 28.73 के एवरेट से 1695 बनाए हैं। आईपीएल में मनोज तिवारी का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 75 रन का है। वर्तमान में मनोज तिवारी घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं और आईपीएल में वह कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स का हिस्सा रह चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर