क्रिकेटर मोहम्मद शमी, एक्टर और टीएमसी सांसद को भी नोटिस, बंगाल SIR में सुनवाई के लिए बुलाया

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2026

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनके भाई मोहम्मद कैफ को भारतीय चुनाव आयोग के समक्ष विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया गया है। यह नोटिस दक्षिण कोलकाता के जादवपुर इलाके के कार्तजू नगर स्कूल से आधिकारिक तौर पर जारी किया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शमी कोलकाता नगर निगम (केएमसी) के वार्ड नंबर 93 के मतदाता हैं, जो राशबेहारी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। शमी की सुनवाई 9 से 11 जनवरी के बीच निर्धारित की गई है। सोमवार को निर्धारित सुनवाई में शमी उपस्थित नहीं हो सके क्योंकि वे राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी में बंगाल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कथित तौर पर चुनाव आयोग को सूचित किया है कि वे बाद में सुनवाई के लिए उपस्थित होंगे।

इसे भी पढ़ें: संदेशखाली में TMC कार्यकर्ता को गिरफ्तार करने गई पुलिस, शेख शाहजहां के समर्थकों ने किया हमला

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची संशोधन

चुनाव आयोग के 27 अक्टूबर के एसआईआर निर्देशों में मतदाताओं से कहा गया था कि वे फॉर्म भरें और 2002 में पश्चिम बंगाल में हुए पिछले गहन संशोधन से मतदाता सूची में अपना या अपने परिवार के किसी सदस्य का नाम सत्यापित करें। भविष्य में मतदाता बने रहने के लिए मतदाताओं को 2002 की मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराना आवश्यक था, या तो स्वयं का नाम या उस सूची में किसी रिश्तेदार का नाम दर्ज होना चाहिए।

 

प्रमुख खबरें

Delimitation को लेकर Kharge ने PM Modi को चेताया, कहा- बिना चर्चा कोई बड़ा फैसला न लें

Kishtwar में पूर्ण बंद रहा, नाबालिग छात्रा की मौत पर बाजार और सार्वजनिक वाहन थमे

AIMIM वोटकटवा नहीं, 2027 UP Election में कई MLA जीतेंगे: Owaisi का ऐलान

कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश! UP के सर्वे ने चौंकाया