Ruturaj Gaikwad Wedding: क्रिकेटर रुतुराज गायकवाड़ उत्कर्षा पवार के साथ शादी के बंधन में बंधे, सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरें

By रितिका कमठान | Jun 04, 2023

इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले भारतीय बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाली खिलाड़ी 24 वर्षीय उत्कर्षा पवार के साथ सात फेरे लिए है। दोनों की शादी तीन जून को शनिवार को हुई है। शादी की तस्वीरें खुद रुतुराज गायकवाड़ ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

 

गौरतलब है कि दोनों लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद 3 जून शनिवार को दोनों ने सात फेरे लिए। रुतुराज और उत्कर्षा की शादी महाबलेश्वर में हुई है। यहां दोनों शादी की रस्में निभाते हुए बेहद खुश नजर आ रहे है। बता दें कि उत्कर्षा को कई बार इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबलों के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स को चीयर करते हुए देखा गया है। यहां तक की आईपीएल के फाइनल मुकाबले में भी उत्कर्षा ने टीम की जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर छुए थे। इसका वीडियो भी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

 

 

 

बता दें कि दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया और फिर शादी की है। इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर करते हुए रुतुराज गायकवाड़ ने लिखा कि, "पिच से वेदी तक, हमारी यात्रा शुरू।" इस फोटो को कई फैंस और उनके साथी खिलाड़ी लाइक कर चुके है। फैंस जमकर फोटोज पर कमेंट कर दोनों को शादी की शुभकामनाएं दे रहे है।

  

जानिए कौन है उत्कर्षा पवार

जानकारी के मुताबिक ऋतुराज गायकवाड की शादी तीन जून को उत्कर्षा पवार के साथ हुई है। ऋतुराज की तरह उत्कर्षा भी एक क्रिकेटर है, जो महाराष्ट्र के लिए खेलती है। उत्कर्षा की उम्र 24 वर्ष है और वो राइट हैंड बैट्समेन और राइट हैंड तेज गेंदबाज है। अंतिम बार उत्कर्षा ने महाराष्ट्र के लिए नवंबर 2021 में मुकाबला खेला था। ये मुकाबाल पंजाब के खिलाफ था। हालांकि वो अब तक भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाई है।

प्रमुख खबरें

लोकसभा चुनाव के शुरुआती दो चरण के बाद मोदी आगे हैं : Amit Shah

Karnataka Sex Scandal Case । पीड़ितों की हुई पहचान, संपर्क साधने में जुटी SIT Team, रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया बांग्लादेश में महिला T20 विश्व कप के Group A में

आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप! लगभग 2 साल बाद टूटा रिश्ता