सेक्स के दौरान पार्टनर की अनुमति के बिना कंडोम हटाना अपराध, जाना पड़ सकता है जेल

By निधि अविनाश | Jul 31, 2022

कनाडा के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अगर पार्टनर की अनुमति के बिना सेक्स के दौरान कंडोम निकाला गया तो उसे अपराध की क्षेणी में रखा जाएगा। जी हां, यह फैसला कनाडा के सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया गया है जहां दो लोगों ने साल 2017 में ऑनलाइन मुलाकात के बाद शारीरिक संबंध बनाने के लिए मुलाकात की थी।

इसे भी पढ़ें: रूस के काला सागर जहाजी बेड़े के मुख्यालय में विस्फोट, छह लोग घायल

खबर के अनुसार रॉस मैकेंजी किर्कपैट्रिक नाम के शख्स पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया। हालांकि, निचली अदालत ने लड़के के पक्ष में फैसला सुनाया था लेकिन ब्रिटिश कोलंबिया कोर्ट ऑफ अपील ने इस फैसले को पलट दिया और नए ट्रायल का आदेश दिया। कोर्ट ने अपने आदेश में बताया कि 'कंडोम के बिना सेक्स, कंडोम के साथ सेक्स की तुलना में मौलिक और गुणात्मक रूप से एक अलग शारीरिक कार्य है।' बता दें कि इस आदेश को 5-4 वोटों के साथ की मंजूरी मिली। बता दें कि अब आरोपी लड़के पर यौन उत्पीड़न का मुकदमा चलेगा।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर