मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 28 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज : ADR Report

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2024

नयी दिल्ली। चुनाव अधिकार निकाय एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 28 मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें से 19 मंत्रियों पर हत्या का प्रयास, महिलाओं के खिलाफ अपराध और नफरत फैलाने वाले भाषण जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। सबसे गंभीर आरोपों का सामना करने वाले मंत्रियों में से दो ने भारतीय दंड संहिता की धारा 307 के तहत हत्या के प्रयास से संबंधित मामले घोषित किए हैं। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद राज्यसभा में 10 सीट खाली हुईं

इसके अतिरिक्त, एडीआर रिपोर्ट में आठ मंत्रियों की पहचान की गई है, जिनके मामले नफरत फैलाने वाले भाषण से संबंधित हैं। केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल 71 सदस्यों में से कुल 28 (39 प्रतिशत) ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। नौ जून को शपथ लेने वाली नयी मंत्रिपरिषद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित 72 सदस्य हैं।

प्रमुख खबरें

झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: JSSC-CGL समेत 2014 से TDPL द्वारा आयोजित सभी परीक्षाएं रद्द, CBI जांच पर अड़े छात्र

Donald Trump ने की भारतीय चुनाव प्रणाली की तारीफ़, भारत की तर्ज पर अमेरिका में भी लागू हो SAVE अमेरिका एक्ट

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया