फिरोजाबाद में पुलिस हिरासत से फरार 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2025

फिरोजाबाद पुलिस ने हिरासत से फरार 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को रविवार रात थाना मक्खनपुर क्षेत्र में एक मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एसएसपी ने बताया कि दोनों ओर से हुई गोलीबारी में आरोपी नरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दीक्षित ने बताया कि उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मुठभेड़ में एक गोली पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज चौधरी की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी लगी, तथा रामगढ़ थाना के प्रभारी निरीक्षक संजीव दुबे भी घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार थाना मक्खनपुर क्षेत्र में 30 सितंबर को कानपुर से आगरा जा रही ‘मनी ट्रांसफर कंपनी’ की एक कार से बदमाशों ने हथियार के बल पर दो करोड़ रुपये लूट लिये थे।

इस मामले का खुलासा फिरोजाबाद पुलिस ने चार अक्टूबर की रात्रि को छह आरोपियों को गिरफ्तार कर किया था। छह आरोपियों में से मुख्य आरोपी नरेश उर्फ पंकज रविवार पूर्वाह्न बरामदगी के लिए ले जाते समय पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे एक मुठभेड़ में मार गिराया। आगरा परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) ने नरेश पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

प्रमुख खबरें

क्या सच में इमरान खान की मौत हो गई? PTI बोली- 20 लाख लोग तैयार रहे

Shaurya Path: Kargil War के दौरान क्या America ने सचमुच India के GPS Signals Degradation कर धोखा दिया था?

Kerala Drug Row: कासरगोड ड्रग्स मामले में VD Satheesan पर CPI(M) का बड़ा हमला, बताया गंभीर Drug Connection

Health Tips: Digital Age में ब्रेन स्ट्रोक का नया लक्षण Dystextia, मोबाइल पर गलत मैसेज भेजना हो सकता है Stroke का संकेत