Delhi में कई मामलों में वांछित बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

दक्षिणपूर्वी दिल्ली में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद कई आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई भी पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्तौल, छह मोबाइल फोन बरामद किए। उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि ये मोबाइल फोन झपटमारी करके या चोरी से हासिल किए गए।

उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है जिसके बारे में आशंका है कि इसका इस्तेमाल अपराधों को अंजाम देने में किया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि भाटी एक आदतन अपराधी है और शहर के विभिन्न हिस्सों में झपटमारी और लूटपाट सहित कई आपराधिक मामलों में पहले भी शामिल रहा है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारतीय महिला Recurve टीम ने रचा इतिहास, South Korea को हराकर जीता Gold

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य