क्रिमिनल की कोई जाति नहीं होती, तेजस्वी के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने दिया करारा जवाब

By अभिनय आकाश | Jun 15, 2024

केंद्रीय मंत्रिमंडल की टेक्सटाइट विभाग की कमान संभालने के साथ ही तेजस्वी यादव के आरोपों पर गिरिराज सिंह ने निशाना साधा है। गिरिराज सिंह से सवाल किया गया कि यादवों को मारा जा रहा है जिस पर जवाब देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि क्रिमिनल की कोई जाति नहीं होती। मंत्रालय के नाम पर झुनझुना थमाने और व्हीलचेयर पर सरकार के होने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि जनता ने जिन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर झुनझुना थमा दिया है वो ऐसी बात करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: Bihar Cabinet | Nitish Kumar कैबिनेट में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, शिक्षा सेवकों, तालीमी मरकज, बेरोजगारी भत्ता नियमावली समेत कई प्रस्ताव पास

बता दें कि प्रदेश में हो रहे अपराधों की गिनती कराकर तेजस्वी लगातार सरकार पर हमला बोल रहे हैं। तेजस्वी ने एक्स पर लिखा था कि बिहार की NDA सरकार में सरकारी अपराधियों को सिर्फ़ और सिर्फ एक ही चिंता और डर रहता है कि सत्ता संरक्षण में वारदात करते समय कहीं उनके पिस्तौल और बंदूक़ की गोलियाँ ना खत्म हो जाएं। ये सिर्फ़ गोली मार कर की गयी हत्या की घटनाएँ है। इनमें गोलीबारी और बमबारी की वो घटनाएँ नहीं है जिनमें लोग किसी तरह बच गए और इलाजरत है।  

प्रमुख खबरें

Khatron Ke Khiladi 15 Winner | अविनाश मिश्रा बने खतरों के खिलाड़ी 15 के विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते 20 लाख और चमचमाती कार

Congress ने मांगा CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा, जस्टिस भुइंया की टिप्पणी का दिया हवाला

ब्रिटेन के एयरबेस से अमेरिका ने चुपचाप वापस बुलाए अपने सारे परमाणु बॉम्बर! दुश्मन के निशाने पर था एयरबेस! सुरक्षा में बहुत बड़ी चूक

कथित आतंकी साजिश की जांच के बीच US Air Force ने ब्रिटेन से वापस बुलाए सभी बमवर्षक विमान