सीरिया में संकट बढ़ा, आधी आबादी को मानवीय सहायता की आवश्यकता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 15, 2019

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र मानवीय अभियानों के प्रमुख मार्क लोकॉक ने कहा है कि सीरिया की आधी आबादी यानि एक करोड़ से अधिक लोगों को सहायता की जरूरत है लेकिन संयुक्त राष्ट्र और कई अन्य संगठन औसतन 56 लाख लोगों को मदद पहुंचा पा रहे हैं। लोकॉक ने सुरक्षा परिषद को बताया कि विपक्ष नियंत्रित उत्तरी सीरिया के 40 लाख लोगों को संयुक्त राष्ट्र सीमा पार सहायता मुहैया कराई गई है इसमें उत्तर-पश्चिम सीरिया के 27 लाख नागरिक शामिल हैं।

सीमा पार से सहायता के प्रस्ताव की समयसीमा दिसंबर में समाप्त हो रही है ऐसे में लोकॉक ने परिषद से कहा कि सीमा पार अभियान का कोई विकल्प नहीं है और समयसीमा बढ़ाना अति आवश्यक है। पिछले वर्ष सीरिया के सबसे करीबी सहयोगी रूस ने चीन के साथ प्रस्ताव पर रोक लगा दी थी।

इसे भी पढ़ें: पेंटागन ने जारी किया बगदादी के मौत का वीडियो, ठिकाने पर रेड करते नजर आ रहे हैं कमांडो

लोकॉक ने कहा कि सीमा पार अभियान रुकने से लाखों लोगों को मिल रही मदद रुक जाएगी और भूख तथा बीमारी की घटनाएं बढ़ जाएंगी। बहुत लोग सीमा पार भागेंगे और इससे क्षेत्र में संकट और बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वह उत्तर पश्चिम सीरिया के हालात से बेहद चिंतित हैं। लोकॉक के अनुसार पिछले दो दिनों में इदलिब और आसपास के क्षेत्रों में 100 से अधिक हवाई हमलों की सूचना है।

प्रमुख खबरें

टिहरी में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में डॉ. Suryamani Bhandari पर POCSO और BNS के तहत केस दर्ज

Android और iPhone में Battery Drain रोकें, Settings से बदलें Background Apps परमिशन

Ajay Devgn ने जुहू बीच पर की सफाई, युवाओं से की देश और शहर को साफ रखने की अपील

नॉमिनी नहीं बनाया है तो म्यूचुअल फंड का पैसा किस प्रक्रिया से मिलता है? यहां जानें जरूरी बातें