भोपाल में हुई कोरोना को लेकर क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक, लिए महत्वपूर्ण निर्णय

By सुयश भट्ट | Jan 04, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल जिला क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में कोरोना की वर्तमान स्थिति को लेकर समीक्षा की गई। भोपाल में बुधवार से मास्क का अभियान फिर शुरू किया जा रहा है। जो लोग मास्क के बगैर मिलेंगे, उन पर 200-200 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। भोपाल में कोरोना की रोजाना 6 हजार टेस्टिंग की जा रही हैं। भोपाल जिले में कोरोना के रोजाना औसतन 60 मामले आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:जनता हमारे काम से संतुष्ट नहीं तो हमारे काम का क्या मतलब: CM शिवराज  

मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की जनता से कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के चलते सावधान रहने एवं सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री रोजाना स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। और हम भी आम जनता से ऐसी ही अपील कर रहे हैं।

जिले में पूर्व अनुमति से संचालित हो रहे मेलों में यदि भीड़ अधिक हुई तो उन्हें रोका जाएगा। और अधिक भीड़ वाली जगहों को चिन्हित कर वहां के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी । मध्यप्रदेश में फिलहाल वीकेंड कर्फ्यू जैसी स्थिति नहीं है। फिर भी भविष्य में आवश्यकता के अनुरूप आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। 

इसे भी पढ़ें:आवारा कुत्तों ने 4 वर्ष की बच्ची पर किया हमला, हाई कोर्ट ने लगाई अधिकारियों को फटकार 

मंत्री ने कहा कि हम चाहते है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों का भी टीकाकरण हो। चूंकि यह अभियान स्कूलों में भी चलाया जा रहा है, इसलिए फिलहाल तत्काल रूप से स्कूल बंद नहीं किए जा रहे हैं। समय आने पर इस दिशा में समुचित कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली और दूसरी लहर में मध्य प्रदेश ने देश में सबसे बेहतर काम किया। तीसरी लहर से बचने की भी यहां पूरी तैयारी है। हमारी प्रदेश के लोगों से अपील है कि वह इस काम में सरकार को सहयोग दें।

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda