ग्वार फली का नाम सुनते ही बनाते हैं मुंह? Try करें ये 2 Tasty Recipe, सब मांग-मांग कर खाएंगे

By दिव्यांशी भदौरिया | Feb 19, 2026

क्या आप भी रोजाना दाल-सब्जी खाकर बोर हो गए? यदि आप कुछ अलग स्वाद ढूंढ रहे हैं,तो एक बार बेसन वाली कुरकुरी प्याज की ग्वार फली जरुर बनाएं। वैसे गवार की फली हर किसी को पसंद नहीं है। इसका नाम सुनते ही लोग मुंह बनाने लगते हैं। अगर आप इस तरीके गवार फली बनाएंगे, तो सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे। आज हम आपको इस लेख में बेसन और प्याज से ग्वार की फली कैसे बनाए, इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं।

इस डिश को तैयार करने के लिए ग्वार की फली के साथ नमक, हल्दी, जीरा, बारीक कटा प्याज, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, आमचूर पाउडर और ताजा हरा धनिया होना आवश्यक है। सबसे पहले ग्वार की फलियों को अच्छी तरह पानी से धो लें और फिर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद पानी में थोड़ा सा नमक डालकर फलियों को हल्का उबाल लें। ध्यान रखें कि फलियां पूरी तरह नरम न हों, बल्कि लगभग 70% ही पकें ताकि उनका हल्का कुरकुरापन बना रहे।

इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें। तेल गरम होने पर उसमें जीरा और चुटकी भर हींग डालें, फिर बारीक कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब प्याज अच्छी तरह पक जाए, तब उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं और उबली हुई ग्वार की फलियां डालकर 2–3 मिनट तक अच्छे से चलाते हुए पकाएं। जब मसाला अच्छी तरह भुन जाए, तब उसमें लगभग तीन बड़े चम्मच भुना हुआ बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें।

अब हल्दी, लाल मिर्च और धनिया पाउडर डाल दें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए अमचूर भी डाल सकते हैं। अब आप धीमी आंच पर इसको पकाएं। जब तक बेसन ग्वार की फली पर अच्छे लिपट न जाए, आखिर में धनिया डालकर गर्मा-गर्म सर्व करें।

दूसरी रेसिपी:प्याज-लहसुन और दही वाली मसालेदार ग्वार फली

इसको बनाने के लिए आपको प्याज और बेसन के अलावा दही का होना जरुरी है। सबसे पहले आप गवार की फली को अच्छे से धोएं। इसके बाद कड़ाही में गर्म तेल में राई और मेथी दाने के साथ-साथ लाल मिर्च डालें। फिर इसमें लंबाई में कटा हुआ प्याज डालें और इसको अच्छे पकाएं। 

इसके बाद कटी हुई ग्वार फली डालकर 5 से 7 मिनट तक धीमी आंच पर भाप में पकने दें। जब फली नरम हो जाएं तो कटोरे में दही थोड़ा-सा बेसन और मसाले मिलाकर एक अच्छा सा घोल तैयार करें और कड़ाही में डालें। जब ग्वार की फली में बेसन अच्छे से लिपट जाए तो दूसरी कड़ाही में तेल को गर्म करें और उसमें लिपटी हुई ग्वार की फली को डालें और इन्हें अच्छे पकौडे के जैसे तल लें और एक पैन में निकाल लें। 

प्रमुख खबरें

Gulf of Oman में गरमाई Geopolitics, अमेरिकी नौसेना को देखते ही प्रतिबंधित टैंकर ने बदला रूट

Champions League: Barcelona के सामने Comeback की बड़ी चुनौती, Atletico से Quarter-final में करो या मरो की जंग।

Grandmaster Harika Dronavalli ने तोड़ी चुप्पी, नमस्ते विवाद पर बोलीं- Social Media पर गलत समझा गया

Asian Wrestling में भारत का गोल्डन डे, Sujit और Abhimanyu ने Gold Medal जीतकर रचा इतिहास