Party Snacks का टेंशन खत्म! घर पर बनाएं रेस्टोरेंट-Style Hung Curd कबाब, सब पूछेंगे Recipe

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 15, 2026

अचानक से घर में मेहमान आ जाते हैं, तो समझ नहीं आता उनके लिए स्पेशल और टेस्टी डिश में क्या बनाएं। अब आपको ज्यादा सोचने की जरुरत नहीं  है, बस झटपट तरीके से क्रीमी हंग कर्ड कबाब बना सकते हैं। अपने मेहमानों को समोसे, बिस्किट और पकोड़े जरुर खिलाते हैं, इस बार कुछ अलग स्टाइल में स्नैक्स बनाकर सर्व करें। इस लेख में हम आपके लिए क्रिस्पी और क्रीमी हंग कर्ड कबाब लेकर आएं, जो आसानी से बन जाते हैं और यह स्वाद में काफी लाजवाब होते हैं। चलिए बिना देर किए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

 - 1 कप हंग कर्ड

 - आधा कप कद्दूकस किया हुआ पनीर

 - भुना हुआ बेसन या ब्रेड क्रंब्स 3-4 चम्मच

 - बारीक कटी हुई हरी मिर्च 1-2

 - 1 छोटा चम्मच घिसा हुआ अदरक

 - 2 बड़े बारीक कटा हरा धनिया 

 - मसाले:  नमक (स्वादानुसार), काली मिर्च पाउडर (आधा चम्मच), गरम मसाला (चुटकी भर) और थोड़ा सा चाट मसाला

 - सेंकने के लिए थोड़ा-सा तेल या देसी घी

हंग कर्ड कबाब बनाने की विधि

 - इसके लिए सबसे पहले गाढ़े और बिना पानी वाले दही यानी हंग कर्ड को एक बड़े बर्तन में निकाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि दही खट्टा न हो, वरना कबाब का स्वाद बिगड़ जाएगा।

 - इसके बाद दही में कद्दूकस किया हुआ पनीर, भुना हुआ बेसन या ब्रेड क्रंब्स, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और सारे सूखे मसाले डाल दें।

 - इन सभी चीजों को चम्मच या हाथों की मदद से अच्छी तरह मिला लें। आपको इसे गूंथना नहीं है, बस इतना मिलाना है कि यह एक नरम डो के जैसा बन जाए।

 - अब आप इन सभी चीजों को चम्मच या हाथों की मदद से अच्छी तरह से मिला लें। आपको इसे गूंथना नहीं है, बस इतना मिलाना है कि यह एक नरम डो जैसा बन जाए।

- अपनी हथेलियों पर हल्का-सा तेल या पानी लगाएं ताकि मिश्रण चिपके नहीं। अब इस मिश्रण से थोड़ा-थोड़ा हिस्सा लेकर उसे गोल और चपटी टिक्की का आकार दें।

 - गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन रखें और उसमें थोड़ा-सा तेल या घी डालकर गर्म करें। अब कबाब को पैन में रखें और धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक अच्छी तरह सेंक लें। आप चाहें तो इन्हें डीप फ्राई भी कर सकते हैं, लेकिन तवे पर सेंकना ज्यादा हेल्दी ऑप्शन है।

 - इसके बाद तैयार किए जाएंगे और आपको गरमा-गरम और स्वादिष्ट हंग कर्ड कबाब। इन्हें पुदीने-धनिए की तीखी हरी चटनी और प्याज के छल्लों के साथ परोसें।

प्रमुख खबरें

चायवाले पीएम के लिए कटिहार के चाय विक्रेता का अनूठा प्रेम! 76वें जन्मदिन पर बांटी 76 कप मुफ्त चाय, मांगी लंबी उम्र!

UNSC में भारत का वार, 9 11 के साजिशकर्ता गुफाओं में नहीं बल्कि आबादी में छिपे थे

इधर देश Modi का जन्मदिन मना रहा, उधर PM ने Chintan Shivir की तैयारी कर सारे Cabinet Ministers को...

Maharashtra में फसल नुकसान का सर्वे 5 अक्टूबर से, NDRF से पहले राज्य देगा मदद