By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 02, 2026
जम्मू, दो नवंबर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पर्वतीय क्षेत्र में सोमवार को केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने देश की 183वीं भूकंप वेधशाला का उद्घाटन किया। इस वेधशाला से राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान नेटवर्क को मजबूती मिलेगी, भूकंप की निगरानी बेहतर होगी और क्षेत्र में आपदा से निपटने की तैयारियों को बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में यह इस तरह की चौथी वेधशाला है।
सिंह ने इससे पहले 21 जून, 2022 को उधमपुर में देश की 153वीं भूकंप वेधशाला राष्ट्र को समर्पित की थी।