स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो के नवजात बेटे का निधन, बेटी सुरक्षित; ट्विटर पर दी जानकारी

By निधि अविनाश | Apr 19, 2022

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिगेज ने सोमवार को घोषणा करते हुए बताया कि उनके नवजात बेटे का निधन हो गया है।दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर इसकी जानकारी दी है। रोनाल्डो और उनकी जॉर्जीना ने बताया कि हमारे नवजात बेटे का निधन हो गया है। किसी भी माता-पिता के लिए यह सबसे बड़ा दुख है। केवल हमारी नवजात बेटी का जन्‍म हमें इस पल को कुछ आशा और खुशी के साथ जीने की ताकत देता है। रोनाल्‍डो ने कहा कि हम सभी डॉक्‍टर्स और नर्सों का शुक्रिया अदा करते हैं, जिन्‍होंने हमारा साथ दिया।

इस पूरी घटना से हम हताश है और सभी से अपील करते हैं कि प्राइवेसी का ध्‍यान रखें। हमारे बेटे, तुम फरिश्‍ते थे।हम हमेशा तुम्‍हे प्‍यार करेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि रोनाल्डो और उनकी पार्टनर जॉर्जिना ने पिछले साल अक्टूबर में ऐलान किया था कि वह जुड़वा बच्चों के माता-पिता बनने वाले हैं। इस समय उनकी नवजात बेटी सुरक्षित है। बता दें कि रोनाल्डो के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं।

प्रमुख खबरें

Dubai में Drone धमाके से दहशत, Iran के हमलों के बीच खाड़ी देशों में बढ़ा तनाव

Kolkata की सड़कों पर Mamata Banerjee, गैस संकट और महंगाई पर केंद्र के खिलाफ हल्ला बोल

Jammu में जानलेवा हमला, अब Srinagar Court का शिकंजा, Farooq Abdullah के खिलाफ वारंट

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात