Kings Cup: किंग्स कप के फाइनल में अल हिलाल से हार के बाद रोने लगे क्रिस्टियानो रोनाल्डो, देखें वीडियो

By Kusum | Jun 01, 2024

सऊदी अरब की फुटबॉल लीग में अल नस्त्र से खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो किंग्स कप फाइनल में कट्टर प्रतिद्वंद्वी अल-हिलाल के खिलाफ पेनल्टी शूटआउट में हार के बाद फूट-फूट कर रोने लगे। मैच का परिणाम अपने पक्ष में नहीं आने के बाद रोनाल्डो मैदान पर लेट गए और रोने लगे। फुल टाइम और फिर एक्स्ट्रा टाइम में स्कोर 1-1 से बराबर रहने के बाद अल हिलाल ने अल नस्त्र को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया। अल हिलाल के गोलकीपर यासीन बूनो ने दो सेव किए और अल हिलाल की जीत के हीर रहे। 

पुर्तगाली सुपरस्टार का व्यक्तिगत तौर पर शानदार सीजन था, लेकिन उन्होंने इसे ट्रॉफी रहित समाप्त किया। इससे ही वह दुखी हो गए और इतने संघर्ष के बाद ट्रॉफी नहीं जीत पाने से उनकी आंखों में आंसू आ गए। इस 30 वर्षीय फुटबॉलर ने हाल ही में सऊदी प्रो लीग सीजन में ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ा था। 

प्रमुख खबरें

Bloating की समस्या से हैं परेशान? दिनभर पेट फूलने के पीछे हैं ये 4 गलतियां

विदेशी निवेशकों ने सितंबर में Share Market से निकाले ₹35,860 करोड़

Navratri और ऑफिस पार्टी में Peplum Angrakha Co-ord Set देगा स्लिम लुक, बिना दुपट्टे पाएं आराम

Andhra Pradesh में पहली छमाही का Commercial Tax संग्रह 18 प्रतिशत बढ़ा, 30436 करोड़ रुपये मिला राजस्व