World Cup जीतने का सपना छोड़ो! Cristiano Ronaldo ने Portugal टीम को दी बड़ी सलाह, कहा- अच्छी शुरुआत जरूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2026

पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो का मानना है कि उनकी टीम को विश्व कप फुटबॉल के खिताब के बारे में सोचने की बजाय अच्छी शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इस 48 टीम के टूर्नामेंट में पुर्तगाल की टीम भी दावेदारों में शामिल है और 41 वर्षीय रोनाल्डो अपना छठा विश्व कप खेलेंगे, जो अर्जेंटीना के प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेस्सी के साथ सबसे अधिक विश्व कप खेलने का रिकॉर्ड है। रोनाल्डो ने कहा, ‘‘अच्छी शुरुआत करना, पहले और दूसरे मैच में अच्छा प्रदर्शन करना और फिर ग्रुप में पहले स्थान पर रहना महत्वपूर्ण है।’’

रोनाल्डो ने कहा, ‘‘टूर्नामेंट के आगे बढ़ने के साथ जब मुकाबला कड़ा हो जाएगा और मनोवैज्ञानिक और शारीरिक थकान अपना असर दिखाने लगेगी, तभी पता चलेगा कि असली चैंपियन कौन हैं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक