Cristiano Ronaldo ने गोल के मामले में बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लियोनेल मेसी को पछाड़ दिया

By Kusum | Oct 15, 2025

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 40 साल की उम्र में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मंगलवार को हंगरी के खिलाफ खेले गए मैच में रोनाल्डो ने दो गोल दागकर अपने कुल गोल की संख्या 41 कर ली और ग्वाटेमाला के कार्लोस रुइज को पीछे छोड़ दिया। 

वहीं अब फीफा वर्ल्ड कप क्वालिफायर्स में रोनाल्डो 41 गोल के साथ सबसे आगे हैं, जो अर्जेंटीना के उनके चिर-प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी के 36 गोल से 5 गोल ज्यादा है। इस लिस्ट में ईरान के अली देई और पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोव्स्की भी शामिल है। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद