World Cup में भारी ड्रामा: VAR ने Croatia का गोल किया रद्द, Portugal की रोमांचक जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2026

 गोनकालो रामोस ने दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में राफेल लीओ के पास पर हेडर से गोल किया, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पेनल्टी किक को गोल में बदला जिससे पुर्तगाल ने पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए क्रोएशिया को 2-1 से हराकर विश्व कप फुटबॉल के अंतिम 16 में प्रवेश किया। पुर्तगाल की इस जीत से क्रोएशिया के स्टार खिलाड़ी लुका मोड्रिक के पांचवें विश्व कप के अभियान का अंत भी हो गया। क्रोएशिया ने 53वें मिनट में इवान पेरिसिच के गोल से बढ़त बनाई, जो उन्होंने जोसिप सानिसिच के क्रॉस पर किया था।

अंतिम सीटी बजने से पहले मैच विवादों में घिर गया क्योंकि क्रोएशिया को लगा कि उसने आखिरी क्षणों में स्कोर 2-2 से बराबर कर लिया है, लेकिन वीडियो समीक्षा के बाद मारियो पासालिच को ऑफसाइड करार दिया और गोल को अमान्य घोषित कर दिया गया। क्रोएशिया के प्रशंसकों ने मैदान पर बोतलें फेंकीं और विरोध में सीटी बजाई। पुर्तगाल सोमवार को राउंड ऑफ 16 में स्पेन का सामना करेगा। मोड्रिक ने 2018 और 2022 में क्रोएशिया को क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर पहुंचाया था, लेकिन इस बार वह कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए।

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट भी BJP के अधीन काम कर रहा है, राम मंदिर मुद्दे पर संजय राउत का बड़ा बयान

Karnataka में अब घर-घर पहुंचेगी Government, DK Shivakumar ने किया प्रजा सेवा विभाग का ऐलान

E-Rickshaw को बीच सड़क रोकने वाले 3 खतरनाक Apps पर सरकार का Action, तुरंत Block करने का आदेश

8 करोड़ EPF Subscribers को राहत! New Scheme 2026 ने बदले PF के नियम