World Cup में Cristiano Ronaldo का ऐतिहासिक गोल, GOAT की बहस में Lionel Messi को दी मात?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2026

 दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो छह विश्व कप में गोल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस 41 वर्षीय खिलाड़ी ने मंगलवार को पुर्तगाल की उज्बेकिस्तान पर 5-0 की जीत में दो गोल करके यह उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो ने छठे मिनट में ही इतिहास रच दिया था जब उन्होंने पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने 39वें मिनट में एक और गोल दागा। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। इस मैच में गोल करने से वह विश्व कप में गोल करने वाले दूसरे सबसे उम्रदराज खिलाड़ी भी बन गए हैं।

मेस्सी हालांकि अभी तक सभी विश्व कप में मिलाकर 18 गोल कर चुके हैं जो रिकॉर्ड है। रोनाल्डो के नाम पर विश्व कप में 10 गोल दर्ज हैं। रोनाल्डो के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 145 गोल हो गए हैं जो विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने सर्वाधिक 230 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं। पुर्तगाल के कोच रॉबर्टो मार्टिनेज ने रोनाल्डो के पेशेवर रवैये और संयम की जमकर प्रशंसा की।

कांगो के साथ 1-1 से ड्रॉ में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद रोनाल्डो की आलोचना हो रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘वह भी एक इंसान है। उसकी भी अपनी भावनाएं हैं। उसे भी अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का अधिकार है।उसकी सबसे प्रभावशाली बात है उसका जवाब। चाहे वह कुछ भी महसूस करे, उसका जवाब होता है मैदान पर वापस लौटना, अभ्यास करना, मेहनत करना और खुद से बहुत अपेक्षाएं रखना। यही पेशेवर रवैया उसकी सफलता की कुंजी है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह