Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon d'Or of All Time अवॉर्ड

By अंकित सिंह | Oct 29, 2026

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी लियोनेल मेसी को पछाड़ते हुए 'बेस्ट बैलोन डी'ओर ऑफ ऑल टाइम' (BOAT) का पुरस्कार जीत लिया है। गौरतलब है कि लंदन में आयोजित बैलोन डी'ओर समारोह के दो दिन बाद, 28 अक्टूबर को 'फ्रांस फुटबॉल' ने 'बेस्ट बैलोन डी'ओर ऑफ ऑल टाइम' (BOAT) की अंतिम सूची जारी की। यह ध्यान देने वाली बात है कि यह BOAT पुरस्कार प्रशंसकों की वोटिंग के आधार पर दिया गया है। इसमें मैनचेस्टर यूनाइटेड के साथ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 2007/08 के सीजन को अहम माना गया, जिसमें उन्होंने अपनी टीम को लीग खिताब और चैंपियंस लीग का खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी। उस पूरे सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर रोनाल्डो ने बैलोन डी'ओर का पुरस्कार भी जीता था।

बैलोन डी'ओर 2026 की बात करें तो, इंग्लैंड और बायर्न म्यूनिख के स्ट्राइकर हैरी केन ने पूरे सीज़न में अपने क्लब और देश के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए बैलोन डी'ओर और 'मेंस स्ट्राइकर ऑफ द ईयर' का अवार्ड जीता। अपनी जीत के बाद, हैरी ने कहा कि उनके पास शब्द नहीं हैं। उन्होंने अपने पूरे करियर में मिले समर्थन के लिए अपने परिवार और दोस्तों को धन्यवाद दिया, जिसकी मदद से वह विश्व फुटबॉल के शिखर तक पहुँच पाए। 21वीं सदी में, लियोनेल मेसी के बाद केन का गोल करने के मामले में दूसरा सबसे बेहतरीन सीज़न रहा।

इसे भी पढ़ें: Cricket Australia को एशेज और भारत श्रृंखला से रिकॉर्ड 601.1 मिलियन डॉलर की कमाई

समारोह में केन ने कहा कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। (अच्छी बात है कि) मेरे पास यहाँ एक लिस्ट है। इस शानदार आयोजन के लिए 'फ्रांस फुटबॉल' और बैलोन डी'ओर का धन्यवाद। लंदन में होना इसे और भी खास बनाता है। आज रात मेरे लिए यह एक अच्छा शगुन लग रहा है, इसलिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। मुझे वोट देने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। मैं समझ सकता हूँ कि इस साल मुकाबला कितना कड़ा रहा होगा, क्योंकि मेरे सामने कुछ बेहतरीन खिलाड़ी थे - जिनमें मेरे कुछ साथी खिलाड़ी और आज रात यहाँ मौजूद कुछ विश्व-स्तरीय खिलाड़ी भी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

PNB Greater Noida शाखा में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, 16 शिकायतों पर FIR, 5 कर्मचारी सस्पेंड

कॉन्सर्ट पर मत ले जाओ, वीर पहाड़िया को Janhvi Kapoor ने दी ऐसी डेटिंग सलाह, छिड़ी बहस

आदेश का उल्लंघन ही होता है, विराट कोहली का जिक्र.. दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा?

IHCL और Adani Airports में समझौता, 4 शहरों के हवाई अड्डों पर खुलेंगे 8 नए होटल