अमेरिकी राजदूत का भव्य स्वागत करने खैबर पख्तूनख्वा सरकार की आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2022

पेशावर, 9 अगस्त।  अमेरिकी राजदूत का भव्य स्वागत करने को लेकर आलोचना का सामना कर रही खैबर पख्तूनख्वा सरकार ने सोमवार को सफाई देते हुए कहा कि अमेरिकी राजनयिक का स्वागत इसलिए किया गया कि वह आधिकारिक दौरे पर प्रांत में आए थे। राज्य सरकार ने कहा कि इसका पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है, जिसने कि इमरान खान सरकार को गिराने के लिए राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया था।

लेकिन उन्होंने कहा कि अमेरिकी राजदूत ने किसी पार्टी कार्यालय का दौरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान में भारतीय राजदूत कल को प्रांत का दौरा करते हैं, तो प्रोटोकॉल के तहत उनका भी स्वागत किया जाएगा। केपीके के मुख्यमंत्री खान ने पिछले हफ्ते प्रांतीय महानगर की अपनी पहली यात्रा पर अमेरिकी राजदूत का स्वागत किया और प्रांत में विभिन्न कल्याणकारी परियोजनाओं को चलाने में सहायता की पेशकश के लिए अमेरिकी सरकार को धन्यवाद दिया। अमेरिकी राजदूत ने केपीके के स्वास्थ्य मंत्री तमीउर सलीम झागरा को 36 नवीनतम चिकित्सकीय उपकरणों से सुसज्जित वाहन सौंपे। केपीके के अपने दौरे पर उन्होंने पाकिस्तान-अफगान तोरखम सीमा का भी दौरा किया।

प्रमुख खबरें

Tibet में Flash Flood से भारी तबाही, 3 लोगों की मौत और 265 लापता, बचाव कार्य जारी

CJI Surya Kant बोले, Rajasthan HC कार्यवाहक CJ पर लगे आरोपों की जांच केवल संस्थागत तंत्र करेगा

Nepal Flood से Bihar में अलर्ट, गंडक बैराज के सभी 36 फाटक खोले गए

Nepal Flood के बाद UP में अलर्ट, महराजगंज और कुशीनगर में नदियों पर निगरानी