92 की उम्र में मुख्यमंत्री बनने की लालसा की आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2016

कुलीथलाई। द्रमुक अध्यक्ष करूणानिधि के खिलाफ तीखा हमला करते हुए डीएमडीके प्रमुख विजयकांत ने छठी बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनने की उनकी इच्छा का मजाक बनाया है। कुलीथलाई के लोग अच्छे हैं, यह कहते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने दशकों पहले उम्मीद के साथ करूनानिधि को चुना था। करूणानिधि पहली बार 1957 में यहां से निर्वाचित हुए थे।

 

उन्होंने कहा, ‘‘कुलीथलाई इतिहास है और यह जगह कलैगनार (करूणानिधि का जिक्र करते हुए) के आगे बढ़ने की जगह है और आपने उन्हें अच्छा समझकर चुना।’’ इसके बाद उन्होंने कहा, ‘‘और उन्होंने क्या किया।’’ नब्बे साल से ज्यादा के हो चुके द्रमुक नेता का मजाक बनाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘देखिए, वह 92 साल की उम्र में भी छठी बार मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं..उनकी लालसा देखिए।’'

प्रमुख खबरें

बांग्लादेशी नेता हादी हत्याकांड: मुख्य आरोपी भारत में शरण में, ढाका पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

ट्रंप–जेलेंस्की मुलाकात से शांति की उम्मीद, यूक्रेन युद्ध पर निर्णायक बातचीत की तैयारी

कोल इंडिया की आठ सहायक कंपनियों को शेयर बाजार में उतारेगी सरकार, पारदर्शिता पर जोर

IPO की तैयारी में Zepto, 10 मिनट डिलीवरी का स्टार्टअप बड़े दांव के लिए तैयार, शेयर बाजार में खलबली!