By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 09, 2025
एजेंट एवं वैश्विक शिक्षण संस्थानों को जोड़ने वाले शिक्षण मंच क्रिजैक लिमिटेड का शेयर अपने निर्गम मूल्य 245 प्रतिशत से करीब 15 प्रतिशत बढ़त के साथ बुधवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ। बीएसई पर शेयर निर्गम मूल्य से 14.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 280 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में यह 20 प्रतिशत चढ़कर 294 रुपये पर पहुंच गया।
कोलकाता स्थित कंपनी एजेंट एवं वैश्विक संस्थानों के लिए एक बी2बी (व्यवसाय से व्यवसाय) शिक्षण मंच है। यह ब्रिटेन, आयरलैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वैश्विक संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय छात्रों की भर्ती से जुड़े समाधान प्रदान करती है।