भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए करोड़ों व्यापारी : अखिलेश यादव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2021

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर व्यापारियों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए हैं। यादव ने यहां एक बयान में आरोप लगाया, भाजपा राज में दुकानदार, कारोबार, व्यापार सभी बर्बाद हो गए हैं। करोड़ों व्यापारी भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के शिकार हुए हैं। नोटबंदी, जीएसटी से परेशान व्यापारियों की हालत लॉकडाउन ने बुरी तरह बर्बाद की है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के कांग्रेस प्रमुख और अन्य पर महामारी नियमों के उल्लंघन को लेकर मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, भाजपा को गलतफहमी है कि व्यापारी अपने उत्पीड़न के बावजूद भाजपा के साथ रहेगा। व्यापारी समाज जान गया है कि भाजपा छोटे लोगों की नहीं बड़े पूंजी घरानों के हितों का पोषण करने वाली पार्टी है। व्यापारी 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर