दो लोगों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश : पंजाब पुलिस

By Renu Tiwari | Nov 11, 2025

पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि उसने दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरी और विक्रमजीत सिंह उर्फ ​​विक्की के रूप में हुई है। फिरोजपुर पुलिस ने आरोपियों से छह ग्लॉक 9एमएम पिस्तौल, चार मैगजीन और चार कारतूस बरामद किए हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली लाल किला विस्फोट में मरने वालों की संख्या 12 हुई, पुलिस जांच मोबाइल डंप डेटा और सीसीटीवी फुटेज के इर्द-गिर्द

यादव ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी से इसी सीमा पार नेटवर्क से एक एके-47 राइफल की खरीद से जुड़े एक पुराने मामले का भी पता लगाने में मदद मिली। जब्त डिजिटल उपकरणों का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि हथियारों की पूरी आपूर्ति शृंखला का पता लगाया जा सके।

प्रमुख खबरें

UP में AI और Semiconductor हब बनेगा नया आधार, सुनील शर्मा बोले- कृषि से जुड़ेगा तकनीक का भविष्य

AIIMS Jodhpur के कार्यकारी निदेशक का दिल्ली तबादला, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा पत्र फर्जी, Election Commission ने किया स्पष्ट

भारत छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमान बनाने पर जुटा, Rajnath Singh ने चुनौतियों के बीच जताया अडिग संकल्प